पहले हुई पुत्र की हत्या, अब मारी पिता को गोली

0
2315

बक्सर खबर : प्रतापसागर के पास स्थित चिलहरी गांव में अपराधियों ने तेज नरायण राय (55) को गोली मार दी है। उन्हें मेथोडिस्ट अस्पताल से प्राथमिकी उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानलेवा हमला बुधवार अपराह्न 4:45 के लगभग हुआ। जब वे अपने गांव से बाजार की तरफ जा रहे थे। चिलहरी मध्य विद्यालय के पास पहुंचे तभी दो युवकों ने गोली चला दी। पेट में गोली लगी वे वहीं गिर पड़े। हमलावर भागने में सफल रहे।

पहले हुई थी पुत्र की हत्या
बक्सर : तेजनरायण राय के पुत्र मृत्युंजय राय की हत्या 30 अगस्त 2016 को गांव में ही कर दी गई थी। फुटबाल खिलाड़ी मृत्युंजय की हत्या का मुकदमा भोजपुर ओपी में दर्ज हुआ था। जिसमें मुखिया पति भी नामजद थे। उन्हें पुलिस ने बड़े लंबे ड्रामें के बाद गिरफ्तार किया था। इस घटना को भी उसी से जोड़कर देखा जा रहा है। क्योंकि इसी वर्ष 18 जनवरी को न्यायालय में हत्या के छह आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। अन्य दो युवक बच गए थे। जिनका मामला किशोर न्याय परिषद में चल रहा है।
किस-किस को हुई थी सजा, जानने के लिए क्लिक करें 

हेरिटेज विज्ञापन

पहले भी हुआ था जानलेवा हमला
बक्सर : तेजनरायण राय के उपर पहले भी जानलेवा हमला हो चुका है। 5 जून 2017 को जब वे बाइक से गवाही देने कोर्ट जा रहे थे। पीछे से कुछ लोगों ने टक्कर मार कुचलना चाहा। गाड़ी चला रहे उनके पुत्र ने बाइक नीचे चाट में उतार दी। वे बाल-बाल बच गए लेकिन बेटे को चोट आई थी। उस घटना में भी राय ने बताया था। यह कार्य उन्हीं लोगों का है। जिन्होंने मेरे बेटे की हत्या की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here