जल संसाधन विभाग का चालक नशे की हालत में गिरफ्तार

0
1085

बक्सर खबर। जल संसाधन विभाग का चालक नशे की हालत में गिरफ्तार हो गया है। सूचना के अनुसार आज सोमवार की शाम नगर थाने की पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। पूछने पर पता चला कि उसका नाम मनजीत सिंह है। वह आरा जिले के अगियांव बाजार का निवासी है। वह नशे की हालत में गाड़ी चलाते हुए जा रहा था। तभी नगर थाने का गश्ती दल वहां से गुजर रहा था।

रोका गया तो वह पुलिस के साथ उलझ गया। पुलिस ने उसे तुरंत मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा। जहां उसके शराब पीने की पुष्टि हुई। फिलहाल उसे नगर थाने की हाजत में रखा गया है। यह चालक सरकारी है या निजी। इसके बारे में पुलिस नहीं बता सकी। यह जरुर कहा गया कि गाड़ी स्कार्पियो है। संभवत: वह किराए की हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here