‌‌‌डाक्टर हैं न नर्स, अस्पताल की व्यवस्था ध्वस्त : कांग्रेस

0
398

– सदर विधायक ने कहा यहां न रुई न सुई, सदन में भी रखा है विषय
बक्सर खबर। जिले की लचर स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ आज शुक्रवार को कांग्रेस ने सदर अस्पताल में धरना दिया। इसी तरह सभी प्रखंड मुख्यालयों पर भी पार्टी नेताओं ने धरना दिया। मुख्यालय के धरने की अध्यक्षता पार्टी अध्यक्ष तथागत हर्षवर्द्धन ने की। उन्होंने अपने भाषण में कहा। हमारी 12 सूत्री मांगे हैं। जिसे हम प्रशासन को सौंप रहे हैं। जिले के अस्पतालों का बहुत बूरा हाल है। यहां 191 चिकित्सक होने चाहिए। फिलहाल 108 हैं।

नर्सो का भी बूरा हाल है। 177 की जगह 38 को तैनात किया गया है। प्रखंड के उप स्वास्थ्य केन्द्र बंद हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का हाल यह है कि वहां न दवाई है न सफाई। सदर अस्पताल में किसी तरह की जांच नहीं होती। एक्सरे से लेकर, अल्ट्रासाउंड, सिटी स्कैन, एमआरआई कुछ भी नहीं होता। वहीं सदर विधायक संजय तिवारी ने कहा कि यहां अस्पतालों में रूई है न सुई। यह जानकारी मैंने विधानसभा के पटल पर भी रखी है।

धरने को संबोधित करते सदर विधायक संजय तिवारी

कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष बजरंगी तिवारी ने किया। इस दौरान पूर्व विधायक श्रीकांत पाठक, रामप्रवेश तिवारी, करुणानिधि दूबे, रा़जऋषि राय, नन्द किशोर लाल, चितरंजन प्रसाद, दयाशंकर सिंह, आशीष तिवारी, अनुराग त्रिवेदी, लक्ष्मण शर्मा, कैलाश चौधरी, राजू लहरी, महीमा शंकर उपाध्याय, विकाश पांडेय, मोनू चौबे, विशाल खरवार, दीपक राय, दुर्गा शुक्ला, पींटू राय, विजय शंकर राय, गौतम, गुप्तेश्वर राम, रामेश्वर सिंह, राम सुमेर दूबे, सुनील सिंह, भुवर तत्वा, विजय शंकर केशरी, दीपक यादव, विश्वामित्र यादव, अभिषेक मिश्रा, भगवान गोड आदि उपस्थित रहे। धरने की समाप्ति पर प्रखंड उपाध्यक्ष श्रीमन राय ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here