‌‌‌14 सितम्बर का दिन पृथ्वीवासियों के लिए है बहुत भारी

0
2739

बक्सर खबर। दो दिन बाद 14 सितम्बर की तिथि है। यह दिन पृथ्वीवासियों के लिए बहुत भारी है। नासा एवं अन्य अंतरिक्ष अनुसंधान से जुड़े वैज्ञानिकों का मानना है कि एक एस्टेरॉयड धरती से टकरा सकता है। उसकी गति 14,361 मील प्रति घंटा है। जो 14 तारीख को धरती के पास से गुजरेगा। ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है कि वह टकरा भी सकता है। उसकी लंबाई लगभग 2100 मीटर है। वह टकराया तो भारी तबाही होगी। अगर बहुत पास से भी गुजरा तो सुनामी जैसी तबाही आ सकती है। वैज्ञानिकों का मानना है यह एस्टेरॉयड एक तरह का स्पेस रॉक है।

स्पेस रॉक का अभिप्राय है अंतरिक्ष में जमा धूल-कड़ से बना ठोस टुकड़ा। जो हमारी तबाही का कारण बन सकता है। वैज्ञानिक इस पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। हालाकि इन सभी आशंकाओं के बीच यह बात कही जा रही है कि हर बार ऐसी स्थिति आती है। पर पृथ्वी के लिए लकी साबित होती है। पिछले अगस्त माह में भी एक एस्टेरॉयड जिसके टकराने की संभावना व्यक्त की जा रही थी। वह दूर से निकल गया। पिछली कुछ सदियों में ऐसे कई मौके आए हैं। लेकिन हर बार पृथ्वी का खतरा टल गया है। इस बार भी ऐसा हो। इसके लिए वैज्ञानिक जुटे हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here