‌‌बाढ़ का खतरा बरकरार, धीरे-धीरे बढ़ रहा है पानी

0
1176

-डीएम ने लिया जायजा, प्रशासन मुस्तैद
बक्सर खबर। गंगा में आई बाढ़ का खतरा अभी टला नहीं है। क्योंकि पानी धीरे-धीरे बढ़ रहा है। केन्द्रीय जल आयोग के अनुसार आधा सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पानी का बढ़ना जारी है। आज गुरुवार को अपराह्न चार बजे पानी का स्तर 60॰77 मीटर था। अर्थात गंगा खतरे के निशान से 45 सेंटीमीटर उपर बह रहीं हैं। अन्य जिलों से प्राप्त सूचना के अनुसार उपरी हिस्से में भी पानी का बढ़ना जारी है। इस वजह अगले दो दिनों तक अपने जिले में यही स्थिति रहेगी। जब तक इलाहाबाद से पानी कम होने की सूचना नहीं आती। तब तक ऐसे ही हालात बन रहेंगे।

चौसा में निरीक्षण करते डीएम राघवेन्द्र सिंह व अन्य

वहीं दूसरी तरफ ग्रामीण इलाकों की बात करें तो चौसा प्रखंड के बनारपुर, सिमरी प्रखंड के नियाजीपुर इलाके के कुछ गांव। जो बांध से जुड़े हैं। वहां तक पानी पहुंच गया है। चौसा रामगढ़ पथ वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है। बक्सर-कोचस मुख्य मार्ग के पास भी पानी पहुंच गया है। लेकिन वहां का आवागमन बाधित नहीं है। प्रशासन ने राहत व बचाव कार्य तेज कर दिए हैं। हर स्थिति से निपटने की तैयारी है। एनडीआरएफ की टीम भी पहुंच गई है। आज गुरुवार को जिलाधिकारी राघवेन्द्र सिंह व अन्य पदाधिकारियों ने मौके का जायजा लिया। उनके अनुसार स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। किसी को घबराने की जरुरत नहीं। फिलहाल कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है। गंगा खतरे के निशान से उपर बह रहीं हैं। ऐसे में नीचले हिस्सों तक पानी पहुंचना स्वभाविक है। सभी लोगों को ऐसी स्थिति में एक दूसरे की मदद करनी चाहिए। हाय-तौबा मचाना किसी समस्या का समाधान नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here