‌‌‌भीखमपुर गांव में फिर चल रही है गोली, एक दिन पहले हुई थी हत्या

0
3717

बक्सर खबर।  ईटाढ़ी थाना के भीखमपुर गांव में आज शनिवार की सुबह दो पक्षों के बीच फिर तनाव पैदा हो गया। सूत्रों की माने तो वहां दोनों पक्ष के लोग गोलीबारी कर रहे हैं। जिससे गांव में दहशत का माहौल है। आबादि के लिहाज से यह गांव छोटा है। लेकिन, गिरी परिवार और यादव परिवार के बीच जमीन को लेकर पैदा हुए तनाव में वहां की शांति खत्म हो गई हैं। शुक्रवार को शिक्षक सत्येन्द्र कुमार सिंह की हत्या कर दी गई थी।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई में कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया है। बावजूद इसके आज सुबह फिर दोनों पक्ष के समर्थक आमने-सामने आ गए हैं। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके के तरफ कूच कर गई है। कल जब शिक्षक की हत्या हुई थी। तो घटना स्थल ईटाढ़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत था। इस लिए प्राथमिकी वहां दर्ज हुई है। जानकार लोगों ने बताया जमीन का मामला राजपुर अंचल में आता है। लेकिन घटना स्थल ईटाढ़ी थाना की सीमा में आता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here