भाजयुमों ने आयोजित किया समरसता भोज

0
285

बक्सर खबर। भाजपा युवा मोर्चा द्वारा शुक्रवार को इटाढ़ी में समरसता भोज का आयोजन किया गया। समाज में हर वर्ग के लोग साथ रहें इस का संदेश पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिया। दलित वर्ग के लोग भी इसमें शामिल हुए। पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नितिन नवीन भी कार्यक्रम में शामिल हुए। दलित बस्ती में आयोजित हुए भोज के दौरान छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग लोगों तक को शामिल किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते भाजयुमो अध्यक्ष नितिन नवीन

अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के भी कार्यकर्ता शामिल हुए। युवा मोर्चा के मीडिया प्रभारी रुपेश दुबे ने बताया युवा मोर्चा समरस भारत समर्थ भारत अभियान के तहत गांव के दलित बस्तियों में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इटाढ़ी के कार्यक्रम में युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष रंजन राय, भाजपा के परशुराम चतुर्वेदी, प्रदीप दुबे, विश्वनाथ राम राजेश सिन्हा, विवेक चौबे(भांडा) समेत कई कार्यकर्ता शामिल हुए।

हेरिटेज विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here