दसवीं की छात्रा ने समाप्त कर ली जीवन लीला

0
1955

बक्सर खबर। दसवीं कक्षा की छात्रा ने शनिवार को अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना के अनुसार उसने अपने घर में फांसी लगा ली। घटना के वक्त मां घर में मौजूद थी। पर उसे पता नहीं चला। बेटी ने कब ऐसा किया। बहुत देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकली तो मां को चिंता हुई। दरवाजा अंदर बंद था।

उसे जबरन खोला गया तो पता चला। रिया ने जीवन लीला समाप्त कर ली है। इसकी सूचना सोनवर्षा ओपी पुलिस को दी गई। पूछने पर पता चला कि पिता ने बेटी को दिन में फटकार लगाई थी। इससे नाराज छात्रा ने स्वयं को कमरे में बंद कर लिया। पिता अपने काम को चले गए। उनके पीछे घर में ऐसी घटना हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here