दस बजे तक साढ़े 12 प्रतिशत मतदान, जगह-जगह से मिल रही है शिकायत

2
1000

बक्सर खबर। जिले में मतदान का क्रम जारी है। वोटरों में उत्साह दिख रहा है। कुछ जगहों पर मतदान का बहिष्कार भी हो रहा है। अलबत्ता जिला प्रशासन के अनुसार सुबह 10 बजे तक 12.79 प्रतिशत मतदान की सूचना है। जिलाधिकारी राघवेन्द्र सिंह ने इस बीच मतदान किया। उन्होंने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए सेल्फी भी खिंचवाई। शहर के एमपी हाई स्कूल आदर्श मतदान केन्द्र पर मतदान को प्रोत्साहित करने के लिए टाइटन आई सेल्फी पोस्ट लगाया गया है।

वहीं दूसरी तरफ जिले के कई हिस्सों से चुनाव ड्यूटी में लगे पुलिस बल के जवानों द्वारा मनमानी करने की शिकायत मिल रही है। सिमरी के केशोपुर बूथ संख्या 5 एवं 6 पर तैनात सिंगल स्टार लगाए पुलिस वाले पर मनमानी का आरोप लगा है। जो लोग कमजोर अथवा वृद्ध हैं। उनका वोट वह बूथ के अंदर जाकर लालटेन पर पोस्ट करा रहा है। इस तरह की शिकायत को लेकर बूथ पर दस बजे बवाल की खबर है। कुछ लोगों ने इस तरह का बयान भी दिया है। वहीं नया भोजपुर के एक बूथ पर ईवीएम की खराबी के कारण मतदान भी बाधित रहा।

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here