मंदिर से भगवान लक्ष्मण की मूर्ति चोरी

0
656

बक्सर खबर : सिमरी थाना के बड़का नगरपुरा गांव के मंदिर में रविवार की रात चोरी हो गई। चोर वहां से भगवान लक्ष्मण की प्रतिमा चुरा ले गए हैं। इसकी शिकायत पुजारी ब्रह्मदेव उपाध्याय ने पुलिस से की है। सूचना मिलने के बाद सोमवार की सुबह थानाध्यक्ष सुधीर कुमार वहां पहुंचे। पंचायत मुखिया के पति भोजपुरी गायक भरत शर्मा भी मौके पर मौजूद थे। पुलिस ने मंदिर का जायजा लिया। पुजारी के अनुसार वे रविवार की शाम पास के गांव दुबौली शादी समारोह में गए थे।

रात साढ़े बारह बजे के लगभग लौटे तो देखा मंदिर के गर्भ गृह का दरवाजा खुला है। प्रकाश भी जल रहा था। अंदर जाकर देखा तो भगवान लक्ष्मण की प्रतिमा गायब है। अन्य कोई नुकसान तो नहीं हुआ। लेकिन भगवान की मूर्ति का चोरी घेर पाप है। बातचीत के क्रम में पुजारी जी ने बताया पहले भी मंदिर की मूर्ति चोरी हुई थी। लेकिन जब चोरों को पता चला वह पत्थर की बनी हैं। तो गांव के बाहर फेंक गए थे।

हेरिटेज विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here