‌‌‌हवा में उछल गई किशोर की बाइक, हालत नाजुक

0
2169

बक्सर खबर। बाइक से अपने भाई की ससुराल जा रहे किशोर की बाइक अचानक हवा में उछल गई। क्योंकि सड़क पर बनी पुलिया की बनावट ही खतरनाक थी। देखने वालों ने बताया वह पन्द्रह फूट उपर तक उछल गया। नीचे गिरा तो उसे गंभीर चोटें आई। उपचार के लिए स्थानीय लोगों ने उसे निजी अस्पताल में पहुंचाया।

उसकी पहचान चौसा प्रखंड के बनारपुर गांव निवासी सुनील तिवारी पुत्र अक्षय तिवारी के रुप में हुई। परिवार वालों को सूचना दी गई। तुरंत उसे लेकर घर वाले वाराणसी भागे। सूत्रों के अनुसार दुर्घटना शुक्रवार को संगरांव पुल के पास हुई। आज शनिवार को भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here