तालाब से बरामद हुई किशोरी की लाश

0
856

बक्सर खबर। राजपुर थाना के खिरी गांव में आज शुक्रवार की सुबह किशोरी की लाश बरामद की गई। सूत्रों के अनुसार किशोरी (17) उसी गांव की निवासी है। एक जनवरी से वह लापता थी। आज सुबह उसकी लाश पानी के उपर लोगों को दिखाई पड़ी। इसकी तत्काल सूचना राजपुर पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष सुधीर ने पूछने पर घटना को सही बताया।

उनके अनुसार परिवार के लोगों से पूछताछ की जा रही है। यह हत्या है या दुर्घटना ? इसका जवाब अभी पुलिस के पास नहीं है। क्योंकि लाश पानी में रहने के कारण फुल चुकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद यह पता चलेगा। उसके साथ क्या हुआ था। पाठक यहां जान लें न्यायिक निर्देश के अनुसार खबर में किशोरी तथा उसके परिजनों का नाम नहीं दिया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here