स्वामी विवेकानंद युवाओं के दर्पण : डा. रामनाथ ओझा

0
4

बक्सर खबर। युग पुरूष स्वामी विवेकानंद जी की जयंती आज नगर के विभिन्न स्थानों पर मनाई गयी। गोयल धर्मशाला में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के महाविद्यालयीन छात्र कार्य विभाग द्वारा परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रोहतास गोयल ने की। मुख्य वक्ता डा. रामनाथ ओझा रहे। गौरव कुमार ने प्रेरणा गीत के साथ कार्यक्रम शुरू किया। उन्होंने स्वयं अब जगकर हमको जगाना देश है अपना गीत गाया।

संचालन कर रहे आलोक देश पांडेय ने सभी युवाओं ने बौद्धिक क्षमता बढ़ाने के लिए दो मिनट बोलने को कहा। मुख्य वक्ता डा. ओझा ने कहा युवा ही देश की दिशा बदलने में सक्षम हैं। यह बात कहने की नहीं महसूस करने की है। स्वामी विवेकानंद इसके अप्रतिम उदहरण हैं। आप सभी को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम का समापन राहुल द्वारा वंदे मातरम गीत गाकर किया। कार्यक्रम में सत्येन्द्र कुंवर, डा. राजेश सिन्हा, मृगेन्द्र, राहुल पांडेय, रंजन, ओंकार, विवेक सिन्हा, अमित पांडेय, अभिषेक, विजय, विमल, शुभम सिंह, आदर्श तिवारी व सिद्धार्थ वर्मा आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here