सुशील मोदी और मंगल पांडेय राजपुर में

0
766

बक्सर खबर। भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं राज्य के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी बुधवार को राजपुर आ रहे हैं। पार्टी के अनुसार उनका यह दौरा निजी है। वे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े वनवासी कल्याण आश्रम के पूर्णकालिक कार्यकर्ता रामाशंकर सिंह को श्रद्धांजलि देने आ रहे हैं। कुछ दिन पहले उनका स्वर्गवास हो गया था।

जिनका श्राद्धकर्म पैतृक गांव राजपुर में मनाया जा रहा है। सूचना के अनुसार उनका यह दौरा हेलीकाप्टर से प्रस्तावित है। राजपुर मध्य विद्यालय के परिसर में उनका हेलीकाप्टर उतरेगा। कार्यक्रम सुबह नौ बजे प्रस्तावित है। वहीं दूसरी तरफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि उनके साथ राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय का आगमन भी होना है। वे चुनावी कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here