सुनील कुमार निर्झर को राजपुर की कमान, अन्य तीन का तबादला

0
871

बक्सर खबर। पुलिस कप्तान उपेन्द्र नाथ वर्मा ने आज बुधवार को तीन पदाधिकारियों का तबादला किया। जिसमें राजपुर के थानाध्यक्ष की कमान सुनील कुमार निर्झर को सौंपी गई है। वे इससे पहले नयाभोजपुर ओपी के प्रभारी थे। राजपुर के थानाध्यक्ष सुधीर कुमार का यहां से रोहतास तबादला हो गया है। उनके तबादले से खाली हुए नया भोजपुर ओपी की कमान ऋषिकेश को सौंपी गयी है। साथ ही मुफस्सिल थाने में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक संतोष कुमार को चक्की ओपी का प्रभारी बनाया गया है।

वहीं सूत्रों की माने तो इन तबादलों के पीछे कप्तान का गुस्सा मुख्य वजह है। चार दिन पहले वे चक्की इलाके में गए थे। जहां उन्होंने अफीम की खेती होते देखी। इस लिए उनको चलता किया है। वहीं दूसरी तरफ तीन पहले राजपुर इलाके में बालू लदे ट्रकों को उन्होंने स्वयं पकड़ा था। उनके साथ डीएम भी थे। डीएम ने भले ही किसी पर कार्रवाई नहीं की। लेकिन कप्तान ने राजपुर के थानाध्यक्ष को भी चलता किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here