ऐसा क्यूं : ईवीएम से होगी मतगणन लेकिन लाटरी के बाद घोषित होगा परिणाम

0
955

बक्सर खबर। सभी को मतगणना का इंतजार है। कौन विजेता बनेगा। इस पर सबकी निगाहें टिकी हैं। लेकिन, हम आपको बता दें। इस बार मतगणना का परिणाम पहले की तरह आपको जल्द पता नहीं चलेगा। क्योंकि इस बार परिणामों की जानकारी देने से पहले वीवी पैट से प्राप्त रशीदों का मिलाना होना है। जो व्यवस्था बनी है। उसके अनुसार पहले मतों की गिनती होगी। फिर लाटरी के माध्यम से विधानसभा क्षेत्र की पांच बूथों का नंबर निकाला जाएगा। जो नंबर आएंगे। उस बूथ की वीवी पैट से प्राप्त पर्चियों का मिलान होगा। जितने वोट की जानकारी वीवी पैट दे रही है। उतने ही वोट मशीन में दर्ज हैं अथवा नहीं। बक्सर लोकसभा क्षेत्र में कुल छह विधानसभा क्षेत्र आते हैं। अर्थात कुल 30 वीवीपैट की प्राप्त रशीदों का मिलाना होगा।

इस वजह से मतगणना के परिणाम की घोषणा इस मिलान के बाद ही की जाएगी। पूर्व के चुनावों के तरह दोपहर तक परिणाम जनता के सामने नहीं होगी। जानकारों की माने तो किसी भी लोकसभा क्षेत्र का आधिकारिक परिणाम अपराह्न तीन बजे से पूर्व आने का अनुमान नहीं है। वैसे बढ़त और ताजा रुझान बताकर मीडिया दर्शकों को रोके रखेगी। मतों की गिनती का काम सुबह आठ बजे से प्रारंभ होगा। सुबह सात बजे से राजनीतिक पार्टियों के उम्मीदवारों अथवा उनके चुनाव अभिकर्ता को मतगणना स्थल बुलाया गया है। ताकि वज्र गृह खोलने का कार्य उनके सामने हो। जिससे किसी तरह के शक की गुंजाइश न बचे। वैसे पाठक यह जान लें। यह सबकुछ कैमरे की निगरानी में होना है। जिसका अवलोकन भारत निर्वाचन आयोग करता है। इस लिए किसी तरह अफवाह की गुंजाइश नहीं रह जाती।
कितने मतों की होनी है गिनती, जानने के लिए क्लिक करें:-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here