तेजस्वी ने कहा बक्सर में हमारा मुकाबला किसी से नहीं

0
732

बक्सर खबर। राजद के स्टार प्रचारक तेजस्वी यादव ने आज मंगलवार को डुमरांव राज हाई स्कूल में सभा की। उन्होंने कहा बक्सर में हमारा मुकाबला किसी से नहीं है। बाहर के लोग यहां आकर हुक्म चलाए यह आपका अपमान है। यह पहला चुनाव है। जब आपके नेता लालू यादव आपके बीच नहीं हैं। उन्हें इंसाफ दिलाने के लिए आपको एकजुट होना होगा। तब बात बनेगी। जब हम और आप मजबूत होंगे। तो विरोधियों को जवाब मिलेगा। इसके लिए जरुरी है कि आप जगतानंद सिंह को वोट दें।

आज देश का संविधान खतरे में है। अगर मोदी चुनाव जीत गए तो फिर देश में चुनाव नहीं होगा। इस लिए यह वक्त है एकजुट होने का। सभा के दौरान राजद प्रत्याशी जगदानंद सिंह व बक्सर के सदर विधायक संजय तिवारी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष शेषनाथ यादव ने की। इस दौरान नोखा की विधायक अनिता चौधरी, पूर्व विधायक दाउद अली, एमएलसी राधा चरण सेठ, मनोज सिंह, शिवजी चौधरी, दलित सेना के संतोष भारती, श्रीकांत यादव, पप्पू यादव, सत्येन्द्र यादव, छेदी लाल राम व मीडिया प्रभारी हरेन्द्र सिंह समेत अनेक लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here