छात्रा से बस में मनमानी, पुलिस ने शुरू की तलाश

0
3054

बक्सर खबर। लोगों का मनबढ़ स्वभाव मानवता को कलंकित कर रहा है। आज गुरुवार को एक बस मालिक ने छात्रा के साथ ऐसा दुर्व्यवहार किया। जिसे देखने वाले दंग रह गए। डुमरांव पढ़ने के लिए जा रही युवती कोरानसराय के पास बस में सवार हुई। बस का मनबढ़ मालिक उदय कुमार यादव भी उसी में था। बीसीए की छात्रा के साथ उसकी छोटी बहन भी थी। बस मालिक ने युवती से उसका मोबाइल नंबर मांगा। उसने बात अनसूनी कर दी।

इस पर वह उसका मोबाइल छीनने लगा। युवती ने नहीं दिया तो उसके साथ मारपीट की। वह बेहोश हो गई। छोटी बहन ने तुरंत इसकी सूचना घर वालों को दी। उसे अस्पताल ले जाया गया। लेकिन घर वालों के पहुंचने से पहले बस मालिक वहां से चला गया। सूचना मिलते ही कोरानसराय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। सबकी मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। पीड़ित छात्रा के दादा ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है। सूचना के अनुसार पुलिस उसे तलाश कर रही है। और वह फरार हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here