शहनाई बजी नहीं, घर में शुरू हो गया रोना-धोना

0
1154

बक्सर खबरः शहानाई बजी भी नहीं की घर में शुरू हो गया रोना-धोना। महिलाएं छाती पीट-पीट कर रोने लगी। पड़ोसी कुछ समझ नहीं पा रहे थे क्या हुआ। अंदर से एक ही अवाज हा रही थी। दइया रे दइया ……. हम तो लूट गए। तिलक समारोह में शामिल होने आई महिलाएं लूट गईं थी। घटना डुमरांव थाना क्षेत्र के फूलचंद कानू रोड़ की है। जहां रविवार को विरेन्द्र कुमार के घर तिलक आया हुआ था। जिसमें निशा देवी व आशा देवी शामिल होने आई थी। तिलक समारोह के बाद दोनों महिलाओं ने अपने गहने खोलकर बैग में रख दिये। परन्तु जब सुबह उठ कर बैग खोला तो गहने व नकदी गायब थे।

जिसको लेकर काफी हो-हल्ला हुआ परन्तु सामान नहीं मिला। पीड़ित महिलाएं थाने पहुंची। लव कुश कुमार नामक युवक पर चोरी का एफआइआर दर्ज कराया है। पीड़ित आशा व निशा की मानें तो उनके गहने की कीमत लगभग एक लाख पचहत्तर हजार है। नकद दस हजार गायब है। थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि पीड़ित महिलाओं के शिकायत पर एफआइआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल आरोपी फरार है।

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here