स्टेडियम बनेगा दलसागर मैदान : भाजपा

0
481

बक्सर खबर : भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी सह भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी (विधायक नाराणपुर) ने सोमवार को घोषणा की। दलसागर का खेल मैदान स्टेडियम बनेगा। यहां जरुरी सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। जिससे खेल को बढ़ावा मिले। वे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वायपेयी के जन्मदिन समारोह में शामिल होने बक्सर आए थे। किसान मोर्चा द्वारा दलसागर में फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। बनारस और दलसागर की टीम के बीच हुए मुकाबले का शुभारंभ उन्होंने किया।

मौके पर उनके साथ किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह मौजूद थे। इन दोनों अतिथियों ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। मिथिलेश तिवारी ने अपने संबोधन में कहा वाजपेयी जी ने ही जय विज्ञान और जय किसान का नारा दिया। उन्होंने किसानों को आर्थिक मदद मुहैया कराने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुशील राय ने की। पार्टी की तरफ से जिले के 11 बेहतर फुटबाल खिलाडिय़ों का सम्मान किया गया। साथ ही मीडिया कर्मियों को भी सम्मानित किया गया।

add

आयोजन के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष बंटी शाही, प्रदेश मंत्री द्वय विन्ध्याचल पाठक व राजीव रंजन सिंह, इन्द्रप्रताप सिंह उप मुख्य पार्षद, भरत शर्मा भोजपुरी गायक, गोपाल राय, कमलबास कुंवर, पूर्व भाजपा प्रत्याशी विवेक ठाकुर, प्रदीप दुबे, परशुराम चतुर्वेदी आदि बतौर अतिथि उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में गोविंद सिंह, रोहित ओझा, बसंत राय, मृत्युंजय सिंह, धनजी पांडेय, त्रिभुवन पाठक, सत्यप्रकाश कुशवाहा, प्रकाश पांडेय, नवीन निश्चल चतुर्वेदी, हिमांशु चतुर्वेदी, दिनेश तिवारी आदि मौजूद रहे।

खिलाडियों से परिचय प्राप्त करते अतिथि

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here