‌‌‌सड़क दुर्घटना में घायल लोगों के लिए स्पेशल एंबुलेंस

0
467

बक्सर खबर। पथ निर्माण विभाग सड़क दुर्घटना में घायल लोगों की मदद के लिए स्पेशल एंबुलेंस चलाएगा। यह एंबुलेंस पूरे जिले में लोगों के लिए उपलब्ध होगी। जिसे बुधवार को जिलाधिकारी राघवेन्द्र सिंह ने हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया। जन संपर्क विभाग के अनुसार सड़क सुरक्षा के लिहाज से एसे तैनात किया गया है। अगर कहीं सड़क की वजह से कोई घायल होता है। तो वैसी स्थिति में यह लोगों को अस्पताल पहुंचाएगी।

अगर कोई इसकी सहायता लेना चाहता हैं तो उसके लिए 6203769408 पर संपर्क करना होगा। लेकिन, इसके साथ सबसे महत्वपूर्ण पक्ष यह है कि यह सिर्फ सड़क दुर्घटना से जुड़े मामले में ही घायल को अस्पताल पहुंचाने के लिए काम करेगी। इसका संपूर्ण क्षेत्र बक्सर जिला होगा। आप इसका सीधा नंबर सेव कर सकते हैं। वैसे लोग जो समाजसेवा से जुड़े हैं। उनको भी सड़क सुरक्षा के लिए जारी गाड़ी का नंबर रखना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here