एसपी ने धनसोई के थानाध्यक्ष को हटाया, पांच और का तबादला

0
937

बक्सर खबर। कल तक गुमसुम से दिखने वाले पुलिस कप्तान के तेवर इन दिनों कुछ बदले नजर आ रहे हैं। दो दिन पहले उन्होंने कई पुलिस पदाधिकारियों को बदला था। जिसकी पहली सूची हमने बुधवार को प्रकाशित की थी। आज दूसरी सूची भी सामने आई है। जिसमें उन्होंने धनसोई के थानाध्यक्ष को चलता किया है। उनकी जगह अब बिगाउ राम नए थानाध्यक्ष होंगे। वे पहले ब्रह्मपुर थाने में तैनात थे।

add

साथ ही हटाए गए आलोक रंजन को मेन स्ट्रिम से दूर नहीं किया गया है। उन्हें औद्योगिक जैसे व्यस्त थाने में सहायक थानाध्यक्ष बनाया गया है। डुमरांव थाने में तैनात राजेश मलाकार को डीआईयू की टीम में शामिल किया गया है। बक्सर नगर में तैनात बंधु चौधरी को नया भोजपुर ओपी भेजा गया है। औद्योगिक थाने में तैनात सरयू सिंह को नगर थाना में तैनात किया गया है। तबादले का यह आदेश 20 फरवरी को मुहैया करा दिया गया। आज इन लोगों ने अपना पदभार संभाल लिया होगा। क्योंकि एसपी उपेन्द्रनाथ वर्मा ने यह सख्त निर्देश दिया है कि चौबीस घंटे में योगदान सुनिश्चित करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here