सोंवा में एक की हत्या, दुसरा बुरी तरह घायल

0
3409
बक्सर खबर।  शुक्रवार की रात सोंवा गांव में दो लोगों को गोली मारी गई। जिसमें एक बुर्जग की हत्या हो गई वहीं दुसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र की है। पहली घटना रात 9:00 तथा दूसरी घटना रात 11:00 बजे के लगभग हुई।
सूत्रों के अनुसार पहली घटना अरियांव निवासी ममन यादव(25) के साथ हुई । रात के वक्त वह अपने मामा गांव सोवा आ  रहा था ।सोंवा पहुचने के पहले उसे गोलीमारी गई। गंभीर रूप से घायल मदन को उपचार के लिए पटना ले जाया गया है। अभी ग्रामीण घटना पर चर्चा कर ही रहे थे। तभी रात 11 बजे गोली चलने की अवाज आई। कुछ देर बाद पता चला की उमेश चन्द्र पाठक के दरवाजे पर सोए बुर्जुग नंद विहारी चैधरी(65) की हत्या हो गई है। वह अद्यौगिक थाना क्षेत्र के मझरिंया गांव के रहने वाले थे। यहां सोंवा हाई स्कूल से चपरासी के पद रिटायर्ड होकर यही स्वर्गीय उमेश पाठक के यहां रहते थे। अपने गांव आते जाते थे। डुमरांव एसडीपीओ के.के.सिंह ने पुष्टि करते हुए कहा कि हत्या के कारणों का पता नहीं चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here