मचा हड़कंप: व्यवसायी पुत्री की शाहपुर में मिली लाश

0
1425

बक्सर खबर: रविवार को भोजपुर जिले के शाहपुर थाना में एक बीस वर्षीय युवती कि अज्ञात लाश मिली। आस-पास के क्षेत्रों में हड़कंप मच गया। उड़ती-उड़ती खबर शाहुपर से लगे जिले के ब्रह्मपुर बजार में पहुंची। जिसके बाद ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के कांट गांव एक बेटी के पिता पिछले तीन-चार दिनों से खोज रहा था। वह शाहपुर थाने पहुंचा जहां उसने अपन बेटी की लाश की पहचान की। सूत्रों के अनुसार थाना क्षेत्र के कांट गांव निवासी भिखारी साह किराना व्यवसायी है पूजा (काल्पनिकनाम) उनकी पुत्री है। पिछले डेढ-दो सालों से वह मानसिक रोग से पीड़ित थी। वह कभी भी घर छोड़कर निकल जाती थी। पिछले सप्ताह ही वह भोजपुर जिले के मनिया गांव से सूचना के बाद परिजन पकड़ कर लाए थे। फिर वह पिछले दो तीन दिनों गायब थी। इस वो नही उसकी मौत की सूचना आई।

चल रहा था कोईलवर में ईलाज
बक्सर खबर: मृतक पूजा के पिता भीखारी साह के अनुसार उसका ईलाज भोजपुर जिले के कोईलवर स्थित मानसिक आरोज्ञशाला में चल रहा था। वह भूल कर कही चली जाती थी। जिसके बाद जब वह कांट नाम बताती थी तो लोग सूचना देते थे। जिसके बाद हमलोग जाकर लाते थे। इस सूचना मिली तो उसकी मौत की। वह काफी होनहार थी कहकर फफक कर रोने लगते है। जैसे ही इसकी सूचना परिजनों को मिली घर में कोहराम मच गया। हमें सात संताने है जिसमें चार लड़के व तीन लड़की है। पूजा चैथी संतान थी।
कहते है थानाध्यक्ष
बक्सर खबर: शाहपुर थानाध्यक्ष शंभू कुमार भगत कहते है कि थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव में नदी से मिली है। मृतका के पिता का कहना है कि मासिक रूप से विमार थी डूबने से मौत हुई होगी। हलांकि पुलिस पोस्टमार्टम रिर्पोट के बाद ही कुछ कह सकती है। क्योंकि बलत्कार व हत्या जैसे बिन्दूओं पर भी जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here