फिसल गयी नई गाड़ी, चार पुलिस कर्मी घायल

0
712

बक्सर खबर। मुफस्सिल थाने की पुलिस टीम आज शनिवार को दुर्घटना का शिकार हो गयी। हादसा चौसा-रामगढ़ मार्ग पर बनारपुर के पास हुआ। वहां थर्मल पावर स्टेशन का मुआयना कर पुलिस टीम वापस लौट रही थी। तभी तीखे मोड पर गाड़ी फिसल गयी। नतीजा एक आए आई समेत चार पुलिस कर्मी घायल हो गए। हालाकि सूचना के अनुसार वह गाड़ी निजी चालक चला रहा था। सभी घायलों को सदर अस्पताल लाया गया। यहां उनका उपचार चल रहा है। एसआई का नाम जश्मन टोपनों है। कुंदन कुमार व एस सोरेन, दोनों सिपाही एवं चालक बबलु कुमार घायल हुए हैं। बात बस इतनी सी है। लेकिन, हर वह जान कीमती हैं। जो राष्ट्र की सेवा में है। इस लिए जिले के वरीय पदाधिकारी परेशान हैं।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here