पशु व्यवसायी की हत्या, पिस्टल से मारी गोली

0
3087

बक्सर खबर। पशु व्यवसायी हरेन्द्र यादव (40) पुत्र बबन यादव की आज बुधवार को हत्या कर दी गई। वे अपने गांव महदह से कहीं जाने की तैयारी में निकले थे। तभी गांव की गली में ही उनको पास से खड़े होकर अपराधियों ने गोली मार दी। पहली गोली सर में और दूसरी छाती में लगी। वह घटना स्थल पर ही मुंह के बल गिर पड़े। हत्या के बाद अपराधी वहां से बाइक द्वारा भाग निकले। हरेन्द्र यादव को क्यों मारा गया। इसके पीछे किसका हाथ है?

यह पूछने पर मुफस्सिल के थानाध्यक्ष ने कहा अभी परिजनों का फर्द बयान नहीं हुआ है। प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी चल रही है। हत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। उन्होंने किसी भी प्रश्न का माकूल जवाब नहीं दिया। सिर्फ यह बताया शव का पोस्टमार्टम करा लिया गया है। यह घटना सुबह साढ़े दस बजे के लगभग की है। ऐसी चर्चा है कि इसके पीछे कुछ युवकों का हाथ है। वैसे पुलिस क्या खुलासा करती है यह बात देखने वाली होगी। जब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो जाती। सिर्फ अटकलें ही लगाई जा रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here