‌‌‌राम कलेवा के साथ सीय-पीय मिलन महोत्सव संपन्न

0
190

तस्वीरें देख आप ले सकते हैं विवाह उत्सव का आनंद
बक्सर खबर। राम कलेवा के साथ आज सोमवार को पिछले दस दिनों से चल रहा सीय-पीय मिलन महोत्सव संपन्न हो गया है। रविवार की रात नया बाजार स्थित मामा जी के आश्रम में भगवान राम का विवाह महोत्सव मनाया गया। जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। बक्सर की पहचान बन चुके इस महोत्सव की महिमा का बखान हम क्या करें। आप सभी पाठक जानते ही हैं। इस वर्ष यहां पचासवां महोत्सव मनाया जा रहा था। जिसके कारण उत्सव और भी आनंदमयी हो गया था।

राम विवाह में शामिल महिलाएं

पूरी रात चले महोत्सव में देश के अनेक संत-महात्मा शामिल हुए। सबसे बढ़कर बक्सर के भक्त जन और श्रद्धालु। जिनसे पूरा परिसर खचाखच भरा था। यहां का राम विवाह महोत्स्व इतना मनोरम होता है कि उसके क्या कहने। आम जन के साथ जिलाधिकारी राघवेन्द्र सिंह व एसपी यूएन वर्मा भी समारोह में शामिल हुए। उन्होंने इस यादगार उत्सव को देखा और इसके महात्म को जाना। हम यहां कुछ तस्वीरें आपके समझ रख रहे हैं। जिसे देखकर आप विवाह उत्सव का आनंद ले सकते हैं।

अपनी-अपनी पत्नी के साथ चारो भाई
धाने कूटते राम सहित चारो भाई
महाराज जनक के घर में गीत गाती महिलाएं
बक्सर की लोक संस्कृति का आनंद लेते डीएम राघवेन्द्र सिंह व एसपी यूएन वर्मा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here