‌‌‌जदयू जिलाध्यक्ष पद के लिए छह ने किया नामांकन

0
927

चुनाव की तिथि कल, कुल 201 लोग हैं मतदाता
बक्सर खबर। जदयू पार्टी के जिलाध्यक्ष का चुनाव होना है। आज शुक्रवार को इसके लिए नामांकन की तिथि थी। नगर भवन के सामने वृदावन वाटिका में संपन्न हुए कार्यक्रम के दौरान कुल छह लोगों ने उम्मीदवारी का पर्चा दाखिल किया। चुनाव अधिकारी संजय सिंह राजनेता ने बताया कि पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह, विरेन्द्र कुशवाहा, विन्ध्याचल कुशवाहा, उपेन्द्र सिंह, बबन सिंह व रामयश पांडेय ने नामांकन किया है। इन सभी छह लोगों का पर्चा वैध पाया गया है। चुनाव के बारे में पूछने पर उन्होंने बताया कि 14 सितम्बर को तिथि निर्धारित है।

जिसमें कुल 201 मतदाता वोट कर सकते हैं। प्रत्येक प्रखंड से 14 डेलीगेट एवं 1 प्रखंड अध्यक्ष अर्थात कुल 15 लोग मतदाता हैं। इसके अलावा मतदाता सूची में प्रथम नाम प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह, मंत्री संतोष निराला और डुमरांव विधायक ददन यादव का है। यह तीनों लोग भी मतदान में शामिल हों सकते हैं। वैसे नामांकन प्रकिया पूरी होने के बाद उसकी जानकारी प्रदेश अध्यक्ष को दे दी गयी है। वहां से प्राप्त निर्देश के अनुसार ही चुनाव संपन्न होगा। अर्थात मतदान होगा अथवा नहीं। इसका निर्णय प्रदेश कार्यालय करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here