‌‌‌दिल्ली भेजे गए फांसी के छह फंदे

0
1750

बक्सर खबर। बक्सर जेल से तैयार फांसी के छह फंदे दिल्ली भेजे गए हैं। हांलाकि जेल प्रशासन का कोई अधिकारी इस सिलसिले में बोलने को तैयार नहीं है। लेकिन, पिछले सप्ताह दस फंदे तैयार करने का निर्देश यहां के कारा प्रशासन को मिला था। यह बात जेल अधीक्षक ने स्वीकार की थी। इसके बाद से मीडिया में यह खबर चल रही है। निर्भया हत्याकांड के आरोपियों को फांसी दी जाएगी। क्योंकि उनकी दया याचिका नामंजूर हो गई है। आपको बतात चलें। पूरे देश में बक्सर का केन्द्रीय कारागार ही ऐसा स्थान है। जहां फांसी के फंदे बनाए जाते हैं।

जिसका नाम मनीला रस्सी है। इसकी विशेषता यह है कि धागों में मोम लगा होता है। ताकी फांसी के समय फंदा फंसे नहीं। इसका आकार भी तय होता है और वजन भी। जानकार बताते हैं, उसे बनाते समय ध्यान रखा जाता है। 300 किलो तक का वजन वह आसानी से उठा सके। फिलहाल खबर यह है कि यहां से फंदे दिल्ली भेजे जा चुके हैं। हैदराबाद और उन्नाव और बिहार की घटनाओं ने जो माहौल देश में पैदा किया है। वैसी स्थिति में कभी भी निर्भया केस के आरोपियों को फांसी हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here