‌‌‌सिमरी बाजार में मारपीट, दहशत फैलाने के लिए गोलीबारी

0
1194

बक्सर खबर। सिमरी बाजार में सोमवार की दोपहर कुछ युवकों ने दहशत कायम करने के लिए गोलीबारी की। वाकया दोपहर डेढ़ बजे का है। आठ-दस की संख्या में युवक आए और प्रियांशु और हिमांशु दुबे के साथ मारपीट शुरू कर दी। हमला बोलने वालों की संख्या ज्यादा थी। उन्होंने हॉकी स्टिक से पीटना शुरू किया। दोनों तरफ से जवाबी हमले हुए। लेकिन प्रियांशु दुबे को काफी चोट आई। महावीर मंदिर के पास मारपीट होते देख कुछ लोग बीच बचाव को पहुंचे। लोगों को आते देख हमला करने वाले वहां से निकल भागे।

उन्होंने जाने से पहले दहशत पैदा करने की गरज से हवा में गोलियां चलाई। पीड़ित पक्ष ने इसकी प्राथमिकी थाने में दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार हिमांशु को अमित दुबे उर्फ कटोरा दुबे ने उन्हें घेर लिया। मारपीट की तथा गोलीबारी कर भाग गए। इस घटना में नीरज दुब, दुनिया राय, सूरज दुबे और अमित समेत छह लोगों पर प्राथमिकी हुई है। अमित दुबे सतफेड़वा निवासी सत्यनारायण दुबे के परिवार से हैं। प्रियांशु दुबे भी उसी गांव के निवासी हैं। पुलिस ने बताया घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो दूसरा पक्ष फरारह चुका था। उनकी एक बाइक बरामद की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here