सिद्ध लोगों की भूमि है, बिहार का गौरव बक्सर : जदयू

0
322

बक्सर खबर : बक्सर आदि काल से संतों की भूमि रही है। यहां एक से एक सिद्ध पुरुष हुए हैं। यह परंपरा आज भी यहां जीवित है। इस कड़ी में जीयर स्वामी जी साक्षात महान संत के रुप में विराजमान हैं। यह वह धरा है। जहां हिमालय से निकलकर पहुंची गंगा नया जीवन देती है। यह बातें जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने नगर भवन में कहीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि बक्सर की लिट्टी हो या यहां के कार्यकर्ता उनका पूरे देश में कोई जोड़ नहीं। मंत्री श्याम रजक ने कहा नीतीश जी ने दलित वर्ग के उत्थान के लिए सबसे अधिक कार्य किया है।

डुमरांव विधायक ददन यादव ने बक्सर के इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा बक्सर ऐसे लोगों की भूमि है। जो कार्य कोई नहीं कर सकता। इसी कड़ी में मंत्री संतोष निराला ने मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना पर प्रकाश डाला। हम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेवारी हैं। हम इसे जमीन पर उतारें। महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष अंजुम आरा ने कहा सरकार ने महिलाओं को पचास प्रतिशत आरक्षण देकर उनको समाज में अधिकार दिलाया।

जिलाध्यक्ष रामव्यास सिंह को सम्मानित करते युवा अध्यक्ष

इस दौरान युवा जदयू की टीम ने सभी मुख्य अतिथियों का स्वागत शाल देकर किया। जिसमें युवा अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह का विशेष योगदान रहा। अन्य उपस्थित जिला अध्यक्ष रामव्यास सिंह कुशवाहा, विनोद राय, अशोक यादव, जय प्रकाश सिंह, विवेक, जिउत नारायण सिंह, सीमा कुशवाहा, कृष्ण बिहारी, मो. असगर अली आदि लोग उपस्थित रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here