शार्ट सर्किट से लगी आग, जलने से महिला की मौत

0
2142

बक्सर खबर। इटाढ़ी थाना के हकिमपुर गांव में मंगलवार की रात दर्दनाक हादसा हुआ। बाला राम के झोपड़ी नुमा घर में आग लग गई। अंदर उनकी बहू ममता देवी आग में फंस गई। आस-पास के लोगों ने पानी फेंक आग पर काबू पाया। बुरी तरह झुलसी ममता को रात के वक्त ही सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार प्रारंभ किया। लेकिन पचहत्तर प्रतिशत से अधिक जल जाने के कारण बुधवार की सुबह उसकी मौत हो गई।

इसकी पुष्टि सुबह ड्यूटी पर मिले सदर अस्पताल के चिकित्सक डा. बीएन चौबे ने की। अस्पताल में मिली उसकी सास कबूतरी देवी ने बताया कि यह आग बिजली के शार्ट सर्किट से लगी। उस समय रात के दस बजे रहे थे। बुधवार की शाम ममता के मायके वाले भी इटाढ़ी थाना पहुंचे। थानाध्यक्ष के अनुसार मायके वालों ने लिखकर यह दिया है कि यह हादसा है। इसके लिए सुसराल पक्ष के लोग जिम्मेवार नहीं हैं। क्योंकि हादसे के वक्त घर के लोग सो रहे थे। यह सबकुछ अचानक हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here