खरीददारी करने गए डीएवी के प्राचार्य की बाइक चोरी

0
545

बक्सर खबर। डुमरांव डीएवी स्कूल के प्राचार्य घनश्याम सहाय की बाइक दीपावली के दिन चोरी हो गई। सूत्रों ने बताया प्राचार्य दीपावली की खरीददारी करने के लिए बाजार गए थे। भीड़ अधिक होने के कारण उन्होंने अपनी बाइक राज अस्पताल के पास खड़ी कर दी। पैदल ही राजगोला रोड में चले गये। खरीददारी करने के बाद वापस आये तो उनकी बाइक उस जगह से गायब थी।

काफी खोजबीन के बाद भी जब उनकी बाइक नहीं मिली तो उन्होंने डुमरांव थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। गौरतलब है कि जिस जगह से प्राचार्य की बाइक चोरी हुई है उस जगह पर दीपावली के दिन पुलिस तैनात थी। राजगोला व स्टेशन रोड में भीड़ नियंत्रण के लिए पूरे दिन पुलिस के जवान वहां ड्यूटी बजा रहे थे। बावजूद चोरों ने अपने मजबूत हौसले का परिचय दे प्राचार्य की बाइक चोरी कर ली।

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here