‌‌‌‌‌विश्वामित्र कालोनी में गोलीबारी, तीन घायल

0
2106

बक्सर खबर। औद्योगिक थानाक्षेत्र के ‌‌विश्वामित्र कालोनी में गोली चलने की खबर आ रही है। सूचना के अनुसार तीन लोगों घायल हुए हैं। सूत्रों के अनुसार घायलों का नाम रौशन सिंह पिता शेषनाथ सिंह, ब्रजेश सिंह पिता जनार्दन सिंह व दीपक सिंह पिता बिजली सिंह है। इन लोगों को छर्रे लगे हैं। फिलहाल सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

लेकिन, चिकित्सकों की राय इस बारे में ज्ञात नहीं हो पाई है। यह जरुर पता चला कि जमीन के विवाद में ऐसा हुआ है। घटना आज सोमवार की देर शाम की है। तीनों का उपचार गोलंबर के निजी अस्पताल में चल रहा है। विवाद किसके साथ हुआ और दूसरा पक्ष कौन है। इसकी मुक्कमल जानकारी उपलब्ध नहीं हो पायी है। तीनों घायल मझरियां गांव के हैं। जो अहिरौली बांध गोलंबर के समीप स्थित विश्वामित्र कालोनी में रहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here