नया बाजार में युवक की गोली मार हत्या

0
3849

बक्सर खबर। नया बाजार चर्च के सामने अंडे की दुकान चलाने वाले युवक की हत्या कर दी गयी है। यह अपराध आज शुक्रवार की शाम सात बजे के लगभग हुआ। मृतक का नाम मंगल पासवान है। उसकी उम्र लगभग 32 वर्ष के आस-पास होगी। जब आस-पास के लोगों ने गोली चलने की आवाज सूनी तो बाहर आए। देखा मंगला गिरा पड़ा है। तत्काल उसे पास के सदर अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, वह तो कब का निकल चुका था। फिलहाल मौके पर नगर थाने की टीम मौजूद है। अन्य पदाधिकारी भी पहुंच रहे हैं।

कौन थे गोली चलाने वाले
बक्सर खबर। मंगला को कितनी गोली लगी है। यह अभी पता नहीं। उसे गोली मारने वाले कौन थे, कैसे आए थे। पैदल थे या बाइक से। यह बताने वाला कोई नहीं है। लोग इतना जरुर कह रहे थे। वे खोमचे नुमा दुकान लगाता था। यह उसका रोज का काम था। उसकी अदावत किससे हो सकती है? इस सवाल का जवाब में एसपी उपेन्द्रनाथ वर्मा ने बताया सूचना के अनुसार यह कुछ दिन पहले ही जमानत पर बाहर आया था। हत्या की ठोस वजह क्या है। इसका पता लगाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here