राजपुर इलाके में गोलीबारी, बंदूक जब्त, दो गिरफ्तार

0
1361

बक्सर खबर। राजपुर थाना के ज्ञानीचक गांव में गुरुवार की दोपहर दो पक्षों के विवाद में गोलीबारी की घटना हुई। पुलिस को सूचना मिली तो मौके पर जा धमकी। घटना स्थल से तीन खोखें बरामद हुए। सूचना देने वालों ने बताया सेवानिवृत सूबेदार रामअवध सिंह ने अपने लाइसेंसी असलहे से गोली चलाई है।

पुलिस ने उनकी बंदूक को जब्त किया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरे पक्ष के जितेन्द्र सिंह को भी दबोच लिया गया। सूचना के अनुसार इन दोनों लोगों के बीच जमीनी विवाद पूर्व से चला आ रहा था। गुरुवार को आपसी सहमती के बाद नापी हो रही थी। तभी विवाद भड़क गया। मारपीट की नौबत आई तो रामअवध सिंह ने अपने लाइसेंसी बंदूक निकाली और गोली चलाने लगे।

add

वहीं दूसरे पक्ष का कहना है पहले गोली उन लोगों ने चलाई। पुलिस ने कानून तोडऩे वाले दोनों पक्ष के लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस खबर के बाबत पूछने पर सदर डीएसपी सतीश कुमार ने गिरफ्तारी और बंदूक जब्त होने की पुष्टि की। उन्होंने कहा इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here