शिवपुरी के युवक की औद्योगिक इलाके में हत्या, शव बरामद

0
7078

बक्सर खबर। शिवपुरी इलाके में रहने वाले शिक्षक पुत्र हिमांशु पांडेय (18) की हत्या कर दी गई है। उसका शव आज रविवार को अर्जुनपुर गांव के पास गंगा के छाड़ के पास बरामद हुआ। लावारिस शव मिलने की सूचना पर औद्योगिक पुलिस ने उसे बरामद किया। शिनाख्त के दौरान पता चला। युवक को दो गोली लगी है। शव लाया गया तो उसकी पहचान निजी विद्यालय के शिक्षक विन्ध्याचल पांडेय के रुप में हुई। घर वालों ने बताया वह शनिवार शाम बजे घर से निकला था। परिवार के लोगों ने पूछा था। कहां जा रहे हो। तो बोलकर गया था। कुछ देर में आ रहा हूं। पर रात नौ बजे तक जब वह नहीं लौटा तो तलाश शुरू हुई। पर उसका पता नहीं चला।

तभी आज सुबह पता चला कि एक युवक का शव मिला है। परिजन वहां पहुंचे तो देखा यह तो हमारा ही पुत्र हिमांशु है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस मामले में पीड़ित परिवार ने कुछ लोगों को नामजद किया है। उनका कहना है जगबली त्रिवेदी के परिवार वालों ने मेरे बेटे की हत्या कराई है। क्योंकि कुछ दिन पहले इस परिवार की एक लड़की घर से भागी है। जिसका आरोप हिमांशु के बड़े भाई हिमाचल पर लगा है। ऐसी संभावना है कि उसी अदावत में इस युवक की हत्या हुई है। औद्योगिक पुलिस ने इसकी प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here