शिवपुरी का युवक गिरफ्तार, पुलिस रिकार्ड में है अपराधी

0
3674

बक्सर खबर। डुमरांव पुलिस ने आज गुरुवार की देर शाम नया भोजपुर में एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस रिकार्ड के अनुसार वह अपराधी है। उसका नाम गोलू दुबे बताया जा रहा है। जो नगर के शिवपुरी मुहल्ले का रहने वाला है। पुलिस रिकार्ड के अनुसार उसके खिलाफ कई मामले दर्ज है। उसका नाम कोरानसराय में पकड़े हिमांशु उपाध्याय उर्फ नगिनियां में पुलिस को बताया था। तभी से पुलिस उसे दबोचने के फिराक में थी। आज वह नया भोजपुर के पास बाइक से गुजर रहा था। पुलिस को उसका लोकेशन मिला और उसे दबोच लिया। हालाकि पूछने पर डुमरांव पुलिस ने इस बारे में कुछ भी नहीं बताया। बार-बार पूछने पर गिरफ्तारी की बात स्वीकार की।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here