शिव सेना ने फूंका पाक पीएम का पुतला, अपमान का सेना लेगी बदला

0
108

बक्सर खबर: पाकिस्तान द्वारा भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव के परिवार साथ बदसलूकी के खिलाफ शिव सेना ने रविवार को शहर में जुलूस निकाल पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाये उसके बाद पार्टी कार्यालय के समीप पाक पीएम का पुतला जलाया। पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव के साथ वहां अत्याचार किया जा रहा है। इसकी आवाज भारत पहले ही अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में उठा सका है।

पिछले दिनों उनसे मिलने पाकिस्तान पहुंची उनकी पत्नी और मां के साथ ही गलत बर्ताव किया गया। यहां तक की चपल तो चपल उनकी चुड़ी व मंगलसूत्र उतरवा लिए गये। जो भारतीय अस्मीता व संस्कृति पर कुठारा घात हमला है। यह बातें इसकी आलोचना पूरे देश में हो रही है। यह युक्त बातें कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शिव सेना के जिला प्रमुख सोनू कुवंर ने कही। कुवंर ने कहा कि इसका बदला शिवसेना कार्याकर्ता पाकिस्तानियों से लेकर रहेगें। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष चंदन तिवारी व संचालन अमरेन्द्र तिवारी ने की। मौके पर प्रकाश कुमार, आनंद प्रधान, सुकेश कुमार, विकास पाण्डेय, गंगासागर ठाकुर, अभिषेक दूबे, रतन दूबे, सहित दर्जनों कार्यकर्ता माजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here