वरिष्ठ पत्रकार विक्रांत के पिता का निधन

0
301

बक्सर खबर : जिले के वरिष्ठ व डुमरांव निवासी कुमार अरुण विक्रांत के पिता रमेश प्रसाद का स्वर्गवास हो गया है। शुक्रवार को डुमरांव स्थित उनके पैतृक निवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। सूचना मिलते ही मीडिया जगत में शोक की लहर दौड़ गई। दोपहर बाद उनके शव का बक्सर के गंगा घाट पर दाह संस्कार किया गया। चार भाइयों में ज्येष्ठ पुत्र अरुण विक्रांत ने उन्हें मुखाग्नि दी। साथी के पिता के निधन पर बक्सर पत्रकार संघ एवं जिले सभी बैनर में काम करने वाले पत्रकारों ने गहरा शोक प्रकट किया है।

पत्रकार संघ के अध्यक्ष ने बताया स्व: रमेश प्रसाद जिले के मशहूर पैथोलाजिस्ट थे। साथ ही बारी विरादरी के नेतृत्व कर्ता। उन्होंने अपने जीवन में हमेशा कमजोर लोगों की मदद की। पत्रकार संघ के संरक्षक बबलू उपाध्याय, महासचिव बंटी, सचिव रवि मिश्रा, उपाध्यक्ष श्रीमन पांडेय व अरविंद चौबे, रविशंकर श्रीवास्तव, आशुतोष सिंह आदि ने कहा की हमारी टीम बड़े भाई के साथ हर परिस्थिति में खड़ी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here