स्वार्थी नहीं है हमारा परिवार : तेजस्वी यादव

0
954

बक्सर खबर। राजद नेता सह पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सोमवार को चक्की पहुंचे थे। वहां राजद विधायक शंभु यादव के यहां तिलक समारोह में शामिल होने के साथ उन्होंने जनता को संबोधित किया। इस मौके पर राजद के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। जिसमें पूर्व मंत्री जगदानंद सिंह प्रमुख थे। तेजस्वी ने अपनी बात रखते हुए कहा हमारा परिवार स्वार्थी नहीं है। अगर लालू जी चाहते तो भाजपा से समझौता कर लेते। आज मैं मुख्यमंत्री होता। लेकिन नहीं हम ऐसी कुर्सी को लात मारते हैं। जो गरीब विरोधी ताकतों के हाथ में हो।

हमारे परिवार पर अनेक केस हुए हैं। कई जांच एजेंसियां हमारे पूरे परिवार की जांच कर रही हैं। अगर जांच करानी है तो सुशील मोदी की करांए। जिनके परिवार से सृजन घोटाला किया है। लेकिन यहां तो पावर का खेल है। उन्होंने अपने संबोधन में यह भी कहा सरकार लालू यादव को मारना चाहती है। उन्हें दिल्ली से वापस रांची भेजा जा रहा है। हमने कहा हवाई जहाज से भेज दीजिए। हम लोग टिकट कटा देंगे। लेकिन यह सरकार तो लालू यादव को मारना चाहती है। कार्यक्रम के दौरान जिले के अनेक राजद कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here