जिला क्रिकेट संघ के सचिव निलंबित, कोषाध्यक्ष से भी मांगा जवाब

0
429

बक्सर खबर। जिला क्रिकेट संघ में इन दिनों घमासान मचा हुआ है। बगैर अध्यक्ष की अनुमति के बैठक बुला ली गई। साथ ही चुनाव की घोषणा कर दी गई। ऐसा करने वाले संघ के सचिव दुर्गा प्रसाद वर्मा को अध्यक्ष ने निलंबित कर दिया है। अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने बताया निलंबन से पूर्व उनसे जवाब मांगा गया था। लेकिन जवाब नहीं मिलने की स्थिति में उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। अध्यक्ष ने कहा कुछ क्लबों को विशेष लाभ पहुंचाने की नियत से सचिव ने गैर वैधानिक कार्य कर रहे हैं।

बगैर अनुमति से ऐसा करना पूरी तरह गलत है। इस काम में संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष ने उनका सहयोग किया है। इस लिए उनसे भी जवाब मांगा गया है। अध्यक्ष से बक्सर खबर ने एक प्रश्न पूछा कितने दिन पहले चुनाव हुआ था। उन्होंने कहा डेढ़ वर्ष पहले। संघ का कार्यकाल कितना होता है। उन्होंने बताया तीन वर्ष। यह बातें स्पष्ट कर देती हैं कि जिला क्रिकेट संघ को भंग करने के पीछे कुछ नई योजना है। जो लोग ऐसा कर रहे हैं, उनकी कहीं स्वार्थ जुड़ा है। क्योंकि कई दशक बाद बिहार में क्रिकेट संघ को वैधानिक मान्यता मिली है। इस वजह से ऐसी खिचड़ी पक रही है।

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here