दूसरा दे गया झांसा, कट्टे के साथ युवक गिरफ्तार

0
730

बक्सर खबर। दिल्ली में रहकर सीए का काम करने वाला युवक गांव क्या आया उल्टा झमेले में फंस गया। अपने एक साथी के साथ बाइक से कहीं जा रहा था। पुलिस ने हाथ दे रुकने का इशारा किया। वे भाग निकले। पुलिस पीछे लगी तो वह युवक कट्टा फेंक भाग निकला। पुलिस वहां पहुंची तो उसने मौके पर खड़े रीतेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

युवक बार-बार अपनी सफाई देता रहा। पुलिस ने उसकी एक न सूनी। सूत्रों के अनुसार मामला मुरार थाना का है। युवक वैसे गांव का निवासी है। उसे हिरासत में लिया गया है। लेकिन, अगर वह बेकसूर है तो पुलिस को इस मामले में उचित कार्रवाई करनी चाहिए। क्योंकि यह कोई बड़ी बात नहीं। अक्सर ऐसा वाकया हो जाता है। यह मामला शनिवार शाम का है। फिलहाल युवक को थाने में ही रखा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here