एसडीओ ने मचाया हड़कंप, सौ से अधिक बालू लदे ट्रक जब्त

0
1398

बक्सर खबर। बिहार से बालू लदे ट्रक लगातार उत्तर प्रदेश जा रहे हैं। यह सबकुछ हो रहा है चौसा यादव मोड़ एवं राजपुर थाना के देवल पुल के रास्ते। नतीजा बक्सर-कोचस मार्ग पर अक्सर जाम और बालू कीमत बिहार में हाई। यह समस्या जब एसडीओ के के उपाध्याय के सामने आयी। तो उन्होंने रात नौ बजे सरकारी काम निपटाने के बाद चौसा में छापा मारा।

add

यादव मोड और चौसा गोला के बीच लगभग सौ से अधिक बालू लदे ट्रकों को उन्होंने जब्त किया। पूछने पर सोमवार की रात दस बजे उन्होंने बक्सर खबर को बताया फिलहाल जब्ती सूची बन रही है। अधिकांश ट्रक ओवर लोड हैं। फिलहाल सूची बन रही है। इस लिए कुल ट्रकों की वास्तविक संख्या नहीं बताई जा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here