स्कार्पियो ने दो युवकों को मारी टक्कर, एक की मौत

0
1578

बक्सर खबर। तेज गति से गाड़ी चलाना जैसे शौक हो गया है। यह शौक अक्सर जानलेवा होता है। आज सोमवार को एन एच 84 पर दोपहर ढ़ाई बजे स्कार्पियो के चालक ने दो बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। गाड़ी चला रहे अभिषेक राय की मौत हो गई। दुर्घटना कृष्णाबह्म थाना क्षेत्र के लेवाड़ गांव के समीप हुई। दूसरे युवक अभय कुमार राय पुत्र रामजस राय को गंभीर चोट आई है।

दोनों चचेरे भाई घर में हुए बरही के लिए सामान लेने बक्सर जा रहे थे। वे दोनों बड़का दियां गांव के निवासी हैं। सूत्रों ने बताया पीछे से बक्सर की तरफ जा रही स्कार्पियो ने उन्हें अचानक टक्कर मार दी। उन दोनों को पता भी नहीं था। पीछे से मौत आ रही है। इस लिए वाहन चलाने वाले लोग सावधानी बरते। क्योंकि किसी की जिंदगी छीन लेना सामान्य अपराध नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here