स्कार्पियो की सीधी टक्कर में युवती की मौत, एक घायल

0
2550

बक्सर खबर। अपने नाना के गांव से बक्सर लौट रही युवती को स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। दुर्घटना बक्सर-इटाढ़ी मुख्य मार्ग पर हुई। ऐसा बताया जा रहा है। स्कूटर से अंजली कुमार (25) पुत्री सुधीर लाल सोधिंला गांव से बक्सर आ रही थी। सामने से जा रही स्कार्पियो ने उसे टक्कर मार दी। स्कूटर पर एक और लड़की थी। दोनों को गंभीर चोट आई। सदर अस्पताल ले जाने पर उन्हें वाराणसी रेफर किया गया। लेकिन वहां से निकले के कुछ देर बाद ही अंजली ने दम तोड़ दिया। दूसरी लड़की भी घायल है। दुखद घटना से लोग बुरी तरह आहत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here