विद्यालय में विच्छु के काटने से मासूम छात्रा की मौत, आक्रोशित ग्रामीण

1
1086

बक्सर खबर: विच्छु के काटने से मासूम छात्रा की मौत हो गई। घटना कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के भादा डेरा में हुई। बताया जाता है कि शनिवार सुबह ब्रजेश यादव कि पांच वर्षीय पुत्री खुशी कुमारी प्राथमिक विद्यालय भादा डेरा गई थी। जहां प्रार्थना से पहले बिच्छु ने काट लिया। जिसके बाद विद्यालय में हड़कंप मच गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक संतोष कुमार सिंह ने उसे घर पहुंचवा दिया। जिसके बाद परिजन कजिंया के ठाकुर जी के यहां ले गए।

जहां उसकी तबियत बिगड़ने लगी। जिसके बाद उसे परिजन डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। तुरंत परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं ग्रामीणों ने विद्यालय प्रबंधन पर लापवाही का आरोप लगाया है।

1 COMMENT

  1. kanjiya lejaane ki jgah agar doctor ke paas le jaate na…to wo bach jaati..but nahi…hume to pehle mata rani ke paas le jana hota hai…..illiterate persons..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here