विद्यालय में छात्रा की मौत से मचा हड़कंप

0
2954

बक्सर खबर: ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय चैरास्ता पर स्थित विद्यालय में छात्रा की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शीयों के अनुसार घटना शुक्रवार सुबह 7ः30 बजे की है। जब डीएवी आलोक पाब्लिक विद्यालय में यूकेजी की छत्रा नैना कुमारी(7) पिता बैजनाथ प्रसाद स्कूल पहुंची। उसी दौरान सिढ़यों पर चढ़ने के दौरान उसे चक्कर आया। बैठते ही वह शौच व दस्त कर दी उसके बाद वह बेहोश हो गई।

आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना के बाद परिवार में चित्कार मच गया। नैना तीन भाई बहनों में दुसरे स्थान पर थी।  पिता बैजनाथ के अनुसार पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थी। जिसका ईलाज चल रहा था। परन्तु दो-तीन दिनों से ठीक थी जिसके कारण वह दस दिन बाद स्कूल गई। परन्तु होनी को यही मंजूर था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here