सतुआन में आम के टिकोरा नेवान क के जा

0
474

-पूर्वाचल महोत्सव का आयोजन, लगा कलाकारों का जमघट
बक्सर खबर। अपने जिले की सांस्कृतिक विरासत समृद्ध है। इसकी झलक सोमवार को सदर प्रखंड के चुरामनपुर में देखने को मिली। जिले ही नहीं पूरे बिहार के भोजपुरी कलाकार वहां एकत्र हुए। मौका था पूर्वांचल महोत्सव कार्यक्रम का आगाज। भरत शर्मा, विष्णु ओझा, गोपाल राय, अशोक मिश्रा जैसे बड़े और नामी कलाकार इस मंच पर एकत्र हुए। पूरा मंच कलाकारों से भरा पड़ा था।

तारकेश्वर सिंह को सम्मानित करते आयोजक मंडल के सदस्य

कार्यक्रम की इस श्रृंखला में विष्णु ओझा ने वह पुराना गीत दोहराया। आइल बाड़ सतुआन में त आम के टिकोरा नेवान क के जा। उसी तरह भरत शर्मा ने भी बहुत ही मनोरम और कर्णप्रिय गीत सुनाए। इस समारोह में मेजबानों के बुलावे पर जिले भर से सम्मानित लोग पहुंचे थे। मुरली सिंह, छोटे सिंह, हवलदार सिंह, कृष्णा सिंह, संजीव सिंह, बबलू राय, छोटे समेत अनेक लोग आयोजन को सफल बनाने में लगे थे।

वहीं दूसरी तरफ आगत अतिथियों में मिथिलेश सिंह, प्रदीप राय, कतवारु सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष राणा प्रताप, राजद अध्यक्ष शेषनाथ यादव, पूर्व भाजपा अध्यक्ष रामकुमार सिंह जैसे अनेक लोग वहां उपस्थित थे। आयोजकों ने सभी आगत अतिथियों को सम्मान पगड़ी बांध कर किया। इस कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए गोपाल राय ने कहा कि मैं यूपी का रहने वाला हूं। वहां गढ़वा महोत्सव होता है। आज बक्सर में पूर्वांचल महोत्सव हो रहा है। इसे देखकर ऐसा लग रहा है। भोजपुरी संस्कृति की नीव और मजबूत हो रही है। मैं इस आयोजन के लिए सबको धन्यवाद देता हूं। आगे से मैं एक कार्यकर्ता के रुप में इसमें सहयोग करुंगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here