सरेराह महिला से लूट, बाइकर्स गैंग का कारनामा

0
1203

बक्सर खबर। अपने पिता के साथ घर लौट रही शादी-शुदा महिला को अपराधियों ने लूट लिया। घटना आज शुक्रवार की दोपहर एनएच 84 पर भैसहां पुल के समीप हुई। लूट की शिकार श्वेता देवी बक्सर से अपने गांव सिमरी के बड़का सिंघनपुरा जा रहीं थी। पिता अक्षय द्विवेदी बाइक चला रहे थे। जैसे ही उन्होंने भैसहां पुल पार किया। पीछे से बाइक सवार अपराधियों ने छपट्टा मार उनका पर्स छीन लिया।

add

झटके के साथ बैग खींचने के कारण श्वेता बाइक से नीचे गिर पड़ी। उनको कई जगह चोटें आई हैं। इसकी शिकायत भोजपुर ओपी में दर्ज की गई है। पीडि़त के अनुसार वह अपना उपचार कराने बक्सर गई थी। दोपहर के वक्त गांव लौट रही थीं। ढ़ाई बजे के लगभग यह घटना हुई। पर्स में तीन हजार रुपये नकद, बीस हजार रुपये मूल्य का मोबाइल फोन, कान में पहनने वाले सोने के दो आभूषण थे। पुलिस के अनुसार मामला छिनैती का है। शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here